Saturday, January 10, 2015

Mere Bete




आज इतनी खुशियाँ, सब 
तुम्हारी वजह से हैं, मेरे बेटे । 
मैं भी कभी सिर्फ़ बेटा था, पर अब पिता भी हूँ,  
सब तुम्हारी वजह से, मेरे बेटे । 
एक सुकून था कि पापा हैं, सब सम्भाल लेंगे,
आज वो ही सुकून देना चाहता हूँ तुम्हें, मेरे बेटे । 
दिन भर की थकावट यूँ ग़ायब हो जाती है, दुनिया फिरसे रँगीन हो जाती है, सब 
तुमसे मिलकर मेरे बेटे । 
सारी मायूसी ख़ुशी में बदल जाती है, सिर्फ़ 
तुम्हारी एक हँसी से, मेरे बेटे । 
दूरियाँ खत्म हो जाती हैं , मुस्कुराहट आ जाती है, 
"हेलो पापा" की आवाज़ सुनकर, मेरे बेटे । 
दिनभर तेरी चिन्ता करता हूँ, कि 
ख़ुश और सही-सलामत रहे तू, मेरे बेटे । 
हर कोशिश करता हूँ कि कोई कमी न रह जाए मुझसे, 
तेरी परवरिश में मेरे बेटे । 
अपनी आदत सुधार रहा हूँ, ideal पापा बनने के लिए, 
जिसे तुम follow कर सको, मेरे बेटे । 
सोता हुए छोड़-कर ऑफिस जाता हूँ, हर बार दिल को समझाता हूँ,
कहीं तेरी नींद में खलल न आये, मेरे बेटे । 
Office से वापस आने पर, देर तक big-hug देता हूँ ;
तेरी धड़कनों की ख़ुशी महसूस करने के लिए, मेरे बेटे । 
जितना वक़्त मिलता है, तेरे साथ बिताता हूँ, खेलता हूँ,
तुझे समझने के लिए, मेरे बेटे । 
तुझसे ज़्यादा तो मैं तेरे साथ रहना चाहता हूँ,
तू है ही इतना प्यारा, मेरे बेटे । 
T.V. time-waste लगता था, पर अब,
cartoons track करता हूँ तेरे साथ देखने के लिए, मेरे बेटे । 
जब बड़ा होगा तू, तुझे छोड़ दूँगा,
हमें समझाने, सँभालने के लिए, मेरे बेटे । 
तब तक समझ न आया था कि कितना अधूरा था मैं, जब तक तू न आया था,
सब तुम्हारी वजह से मेरे बेटे । 
हर कोशिश करता रहूँगा, तेरा
साथ पाने की, मेरे बेटे । 
मेरे गुस्से को, कठोरता को, ग़लत मत समझना,
पिता का फ़र्ज़ होता है ये भी, मेरे बेटे । 
अच्छी शिक्षा दूँगा, अच्छा इन्सान बनाऊँगा ,
गर्व होगा तुझे खुदपर, मेरे बेटे । 
अगर कहीं कुछ कमी रह जाए मुझसे, कोई इच्छा पूरी न हो पाये तेरी मुझसे,
माफ़ तो कर देगा न मेरे बेटे ?
मेरा आशीर्वाद और दुआयें हमेशा तेरे साथ रहेंगी, मेरे बेटे ॥