Tuesday, August 26, 2014

Love - In a "Different" way

....For my Wife



You smile, you frown;
You express, you hide;
You laugh, you cry;
You talk, you’re silent;
You love, you fight;
I look at you cook food for me, sometimes I try cooking and I look you eat the food I cooked and you say “It’s delicious” (I know I burned it);
You take care of my kid, you work, you hardly sleep;
You fight with me for me keeping my wet towel on bed, you always keep the fresh towel for me in the bathroom;
I keep on struggling to use the toothpaste tube and the bathing soap due to ignorance, you change them;
You keep my wardrobe clean, you mess you’rs;
You don't find time to match your clothes for your office, even my socks and handkerchief is ready matched with my dress;
You don’t have your food hot, you don’t let anybody in our house feel the finishing-up of food in their plates, you serve them before they even know that it is getting finished;
You set things completely in place….PERFECTLY, Vivaan and me clutter them;
We mess, you dress;
Rest of us, except you, do what we want, you help us do ‘what we want’ ignoring you’rs;
You ‘COMPLETE’ the house as OUR HOME;
Without you, nothing looks good; you complete us in all the ways;
You make our lives seem perfect, without you, the life’s engine continuously needs servicing;
You re-PAIR our lives….


Friday, June 6, 2014

Connecting the Dots

. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

"Vasuooooooooo, बेटा Vasuuuoooooo.... उठ जा । पढ़ाई कर ले ।.... आज History  का Board  Exam  है । एक बार revision और कर ले नहीं तो fail  होजायेगा ।"
सुबह के 5  बज रहे थे । मार्च का टाइम था । रात में, so  called, 12 बजे तक पढ़ाई कर के थक हार के सोया था । सुबह सुबह माँ को मेरे boards  की ज़्यादा चिन्ता थी । उनको पता था कि अगर मैं आज सोता रहा तो पक्का FAIL होना "Guaranteed" है । 

"बेटा, Engineering  करले, future अच्छा बनेगा ।" Similarly, मेरे पिताजी को भी मेरे future की मुझसे ज़्यादा prediction थी । 

"Vasu, अब तू शादी करले, पता नहीं मैं तेरी शादी देख भी पाऊँगी या नहीं ।" अम्मा को भी मेरा future पता था, पर ख़ुद का नहीं । सो, शादी भी हो गयी । 

"Vasu, आप मुझसे लिखवा लो, नौकरी तो आप यहाँ ही करोगे । मेरी gut-feeling कहती है ।" कमाल की बात है, बीवी ने भी मेरे future को predict करने की महारथ हासिल करी हुई है । 

"Papa ......sit, sheeeet " … अब बेटा भी बताने लग गया कि मैं क्या करने वाला हूँ !!

All-in-all , except me, everybody knew about my future so correctly that sometimes I thought कि "WTF" मुझे ही नहीं दिखता "What next"?

But after joining all these small-small dots since the time I am able to collect them, opening my childhood गुल्लक , removing the dust from my teenage, cleaning the canvases of maturity, there is a beautiful picture being drawn. And as usual, I am unable to visualize the exact "Picture-to-frame", maybe like most of us do. Most of us might not know why or what about life questions, but I think all these instances of life, birth, in THAT only house, with a set of RELATIVES, making friends and enemies on the way, building ever-lasting memories, some fade, some stick, some get embed in heart-and-mind, remember people we meet, people who forget us, people whom we want to meet and talk but cannot, people who want to meet and talk to us but cannot....colleges, hostel, offices, meetings, events, life-partner, whatever it may be....all have a reason to be there in their place at that time. Looking back on time, things happening, life changing, falling, leaving, collecting and then moving...all have a reason. No matter how happy the moments were or how throbbing the experience was, they build us to what we are today, to what we are destined to, to what we have to fulfill our purpose because of which we are here.

Joining the dots, LIFE IS BEAUTIFUL...all happened for a reason to make us learn what we were uneducated of, to get experience which we would not have understood without going through it, to lead by example and make others' life beautiful in one way or the other.

Friends, whatever may have happened as good or bad, there was a reason which we might not understand now, but later, we understand that it had to happen in that way only because that was the only way for it to happen. So, enjoy and cherish what we have today, because tomorrow that also might not be there with you. Thank people! Help them! Cover-up grudges, approach those whom you wanted to but couldn't, do what your heart says...

GIVE! TRY!! TAKE RISKS!!! INCREASE PATIENCE!!!! HAVE FAITH IN WHAT YOU DO!!!!!

"THE SECRET SAUCE TO SUCCESS AND HAPPINESS"


Monday, March 24, 2014

Pitashree



"पापा"…एक ऐसा शब्द, जो बोलते समय मन में नाना प्रकार के भाव लाता है--जब हम चलना सीखते हैं, तो एक आशा कि हमारी छोटी-छोटी उँगलियों को "पापा" पकड़ेंगे और हम चल पाएँगे, वहाँ पहुँच पाएँगे जहाँ हम जाना चाहते हैं । फ़िर जब हम समझदार होते हैं, तो ये शब्द डर के साथ जुड़ जाता है । लड़कपन की उम्र में इस शब्द से जुड़े वाले इन्सान से और भी डर लगता है, छुपन-छुपाई चलती है, आँखें चुराई जाती हैं । 

पर जब वो लड़कपन पार होता है, तो ऐसा वक़्त आता है जब यही "पापा", हमारी ताकत बन जाते हैं, एक दोस्त से भी अच्छे दोस्त साबित होते हैं, एक 'हीरो', एक 'idol', एक SUPERMAN नज़र आते हैं । पापा, पापा, पापा, किसी भी मुसीबत में, किसी भी वक़्त, किसी परेशानी में, यही साथ निभाते हैं और दिल को, दिमाग को सुकून पहुँचाते हैं । एक ऐसा सुकून जिसका सिर्फ़ एहसास खुद को चैन की नींद सुलाता है । 

सदियों से वक़्त अपने समय से चलता जा रहा है, वही SUPERMAN जो हमें साढ़े पाँच बजे उठाकर हमारा भविष्य बनाने का हर प्रयत्न कर रहे थे, अब वो बूढ़े हो चले हैं । पापा को अपने भविष्य की कभी भी चिन्ता नहीं थी, बस हमारी फ़िक्र में सारी उम्र गुज़ार दी, खुद रात को बिना सोये, हमें सुलाया, हमारे बिस्तर गीला करने पर, हमें अपनी सूखी जगह लिटाया और खुद गीली जगह सो गए, हमारी सारी खिलौने की माँगो को पूरा किया, खुद के लिए वो 500 रुपये की Titan की घड़ी नहीं खरीद पाये कि कहीं मेरे बच्चे की नयी स्कूल ड्रेस में पैसे कम न पड़ जाएँ, खुद के लिए नयी बड़ी कार नहीं खरीदी क्यूँकि हमारी स्कूल की फ़ीस, क़िताबें, ट्युशन फ़ीस, घर का खर्च पूरा भी तो करना था । और न जाने वो क्या-क्या पलों का ज़िक्र करते-करते वक़्त कम पड़ जायेगा । 

आज उन पलों को याद करके लगता है कि वही इन्सान जिससे हमने कितनी लड़ाइयाँ करीं, मांगें पूरी न होने पर ग़ुस्सा दिखाया, नख़रे करे, फिर भी पापा ने बड़े आराम से हमें समझाया, normal state में वापस बुलाया, हमारी नींवं मज़बूत बनायी, दुनिया से अकेले लड़ने की ताक़त दिलायी । एक साहस दिया, जीने का मक़सद दिया । 

अब वक़्त, जो सदियों से चलता जा रहा था और चलता रहेगा, वोही वक़्त हमें उनकी जगह पर ला खड़ा कर चला है !! देखना ये है कि क्या हम भी उसी प्रकार पापा जैसी ज़िम्मेदारियाँ निभाएँगे, उन ज़िम्मेदारीयों के साथ अपने पापा का भी ध्यान रख पाएँगे? या हम भी पँछी की तरह हमेशा उड़ कर कभी ना वापस आएँगे? 


हर पल के साथ वो बूढ़े हो रहे हैं, तबियत भी अपनी कहानी सुनाने के लिए तैयार है, अकेलापन चिड़चिड़ापन दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है, वो पैर जो मीलों चलें हैं अब सहारे का इंतज़ार कर रहे हैं । पर आख़िर पापा तो पापा हैं, "Superman" । इतनी जल्दी हार थोड़े ही मानेंगे । आख़िर उनको भी पता है वो हमारे idol हैं, न चाहते हुए भी idol बनने कि कोशिश करेंगे । सिर्फ़ एक वजेह…हम, हमारा विश्वास न टूट जाए उनके strong  होने का । 

शायद वही वक़्त आ गया है जो हमें समझाना चाहता है कि उनकी खुशियाँ गाड़ी, बंगला,नौकर, शोहरत से नहीं, हमसे है, हमारे साथ से है, वोही साथ जो उन्होंने हमें बचपन में दिया था और हम में चलने कि शक्ति आयी थी, वो विश्वास जो वो हमपर करते हैं कि उनके खराब वक़्त में हम होंगे ही, चाहे जो भी हो जाए, जब वो चल नहीं पाएँ, तो हमारे हाथ उन्हें सहारा दे कर ले जाएँ, जब उनको डॉक्टर की ज़रुरत हो, तो हम अपनी so called 'important' meetings छोड़कर उनको अच्छे से अच्छे डॉक्टर को खुद दिखाने ले जाएं, एक दिन ऑफिस से छुट्टी लेकर उनको क्लासिकल म्यूजिक या कल्चरल प्रोग्राम ले जाएँ, उनके साथ ठेले पर खड़े होकर चाट खाएँ, उनको नई बेल्ट दिलवाएँ, उनके साथ उनका मन-पसँद सीरियल देखें और comment भी करें characters पर और आगे कि स्टोरी के डिस्कशन पर बहस भी करें और फ़िर खिलखिला कर हसें । दिन भर कि थकावट उनके  रात में सोते वक़्त पैर दबाएँ, गले पर चादर उढ़ायें और "पापा" के गालों पर किस्स कर कर धीऱे से कहें-"पापा, you are still my hero and nobody else can be like you. You 're the best !!" । सो ज़रूर रहे होंगे वो, पर फिर भी उस चेहरे पर भीनी भीनी सी मुस्कान ज़रूर आजायेगी !! ऐसे होते हैं "पापा" !!

अगर बस एक बार भगवान् मिल जाएँ, उनसे कहूँगा कि उनसे पहले मैं अपने पापा को पूजता हूँ और वो मेरे पापा का साथ मेरी ज़िन्दगी भर रखें । मेरी हर ख़ुशी उनके बिना बिलकुल फ़ीकी है । 

I LOVE YOU PAPA "UNCONDITIONALLY" AND I DO REMEMBER EACH DAY YOUR SACRIFICES, TEACHINGS & VALUES !! JUST TRYING TO PROVE A SON YOU CAN BE PROUD OF !!